देश की खबरें | मानव बंधुत्व पर तीन दिवसीय युवा शिखर सम्मेलन संपन्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पैशन’ (एसएमजीसी) का मानव बंधुत्व और परोपकार पर तीन दिवसीय पहला युवा शिखर सम्मेलन कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराट नगर में संपन्न हुआ।

जयपुर, तीन अक्टूबर ‘सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पैशन’ (एसएमजीसी) का मानव बंधुत्व और परोपकार पर तीन दिवसीय पहला युवा शिखर सम्मेलन कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराट नगर में संपन्न हुआ।

यहां एसएमजीसी की ओर से मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस सम्मेलन में देश-दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों से आए 600 युवाओं ने भागीदारी की।

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी ने सम्मेलन में कहा, "दुनिया में पहली बार, समाज में करुणा की भावना को जागृत करने के लिए 500-600 युवा एक छत के नीचे यहां एकत्रित हुए हैं। आज यहां जो लोग एकत्र हुए हैं वे करुणा के इस ऐतिहासिक वैश्विक आंदोलन का हिस्सा हैं।"

‘जायद अवार्ड फॉर ह्यूमन फ्रेटरनिटी’ के महासचिव न्यायाधीश मोहम्मद अब्देलसलाम ने कहा, "कोई भी मनुष्य अपने मन में शत्रुता, भेदभाव और नफरत की भावना लेकर पैदा नहीं होता है। दुनिया के सभी धर्म परोपकार की बात करते हैं।"

विराट नगर में यह तीन दिवसीय सम्मेलन दो अक्टूबर को संपन्न हुआ।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\