देश की खबरें | गुजरात में 11 मार्च से आरएसएस की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई की तीन दिवसीय बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक यहां 11 मार्च से शुरू होगी जिसमें संगठन के आधार का विस्तार करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

अहमदाबाद, नौ मार्च राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक यहां 11 मार्च से शुरू होगी जिसमें संगठन के आधार का विस्तार करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेडकर ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक अहमदाबाद स्थित प्रेरणापीठ में होगी जिसमें सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान अन्य मुद्दों के साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष 2025 तक संगठन का आधार दोगुना करने की आरएसएस की योजना पर भी चर्चा की जाएगी।

आंबेडकर ने बताया कि तीन दिवसीय बैठक के दौरान एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी जो स्वतंत्रता संग्राम में गुजरात के योगदान, राज्य में 1938 से संघ की गतिविधियों और अन्य क्षेत्रों में इसके विस्तार पर आधारित होगी।

उन्होंने कहा कि नागपुर के बाहर 1988 में राजकोट इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन करने वाला पहला शहर था।

आंबेडकर ने बताया कि बैठक में भारतीय मजदूर संघ, विद्यार्थी परिषद, वनवासी कल्याण आश्रम, राष्ट्र सेविका समिति, विद्या भारती और विश्व हिंदू परिषद जैसे 36 संबद्ध संगठन भी शामिल होंगे।

यह बैठक 13 मार्च तक चलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\