देश की खबरें | दिल्ली के रोहिणी में मुठभेड़ के बाद तीन अपराधी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के रोहिणी इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ के बाद तीन कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 20 मार्च दिल्ली के रोहिणी इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ के बाद तीन कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बेगमपुर स्थित पंसाली रोड पर अपराधियों की घेराबंदी के लिए जाल बिछाया गया था।
अपराधियों की पहचान गोविंद उर्फ कोहली (33), कृष्णा उर्फ किन्हा और दाऊद उर्फ समीर के रूप में हुई है। तीनों का अपराधिक इतिहास रहा हैं।
आरोपी कार में थे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए गए, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोविंद और कृष्णा के पैर में गोली लगी जिसके बाद उन्हें बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक, अपराधियों ने कुल पांच राउंड फायरिंग की। तीसरा आरोपी दाऊद मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से दो पिस्तौल बरामद हुईं।
आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई कार भी नेताजी सुभाष प्लेस से चोरी की गई थी।
गोविंद पर 70, कृष्णा पर 16 और दाऊद पर 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2025 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

