एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा के कैथल में तीन बच्चों की तालाब में ड्रबकर मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के कैथल में तीन बच्चे फिसलकर तालाब में गिर गए और उनकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हरियाणा के कैथल में तीन बच्चों की तालाब में ड्रबकर मौत

कैथल, 10 जुलाई हरियाणा के कैथल में तीन बच्चे फिसलकर तालाब में गिर गए और उनकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित आपस में रिश्तेदार थे, जिनकी उम्र आठ से नौ साल के बीच थी और वे बुधवार को सारन गांव में एक तालाब के पास खेलने गए थे, जहां यह घटना हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण तालाब के आसपास की मिट्टी बहुत गीली थी, जिससे बच्चों के पैर कथित तौर पर फिसल गए और वे तालाब में जा गिरे।

अधिकारी के मुताबिक, पास में ही खेल रही एक लड़की ने लोगों को घटना की सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर बच्चों को बचाने का प्रयास किया।

अधिकारी ने बताया कि लोग बच्चों को तालाब से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर तितरम थाने से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).