एजेंसी न्यूज

MP: मध्य प्रदेश के भिंड में घर में आग लगने से झुलसकर तीन बच्चों की मौत

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शनिवार को एक घर में आग लगने से दो लड़कियों समेत तीन बच्चों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है

MP: मध्य प्रदेश के भिंड में घर में आग लगने से झुलसकर तीन बच्चों की मौत
Fire Representative (Photo Credit: Pixabay)

भिंड, 10 जून मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शनिवार को एक घर में आग लगने से दो लड़कियों समेत तीन बच्चों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है. पुलिस को संदेह है कि भोजन पकाने के दौरान तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के रिसाव के कारण आग लगी. पुलिस उप मंडल अधिकारी (एसडीओपी) राजेश राठौड़ ने बताया कि यह घटना गोरमी थाना क्षेत्र के दानेकपुरा गांव में हुई. यह भी पढ़ें: महिला वकील की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद आरोपी पति गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि चार साल का एक लड़का, उसकी 10 साल की बहन और उनकी पांच साल की चचेरी बहन की आग में झुलसकर मौत हो गई.

उन्होंने कहा कि घर के मालिक अखिलेश राजपूत और उनकी पत्नी को गंभीर चोट आईं और उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर भेज दिलेश या गया. हादसे में मरने वाले राजपूत के नाती-पोते थे.

राठौड़ ने कहा कि अखिकी बहू और बेटी का गोरमी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है.

अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया हालांकि आग लगने का कारण एलपीजी रिसाव प्रतीत होता है, लेकिन घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए एक फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और जांच के बाद सही कारण का पता चल पाएगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2023 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).