एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नहाते समय तीन लड़के यमुना नदी में डूबे, दो की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को नहाते समय तीन लड़के यमुना नदी में डूब गए, जिसमें दो लड़कों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | नहाते समय तीन लड़के यमुना नदी में डूबे, दो की मौत

बांदा (उप्र), 27 मार्च उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को नहाते समय तीन लड़के यमुना नदी में डूब गए, जिसमें दो लड़कों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

गाजीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि राधानगर थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव का रहने वाला युवक स्वतंत्र उर्फ ईशू (18) अपने मामा के घर देवलान गांव में होली मनाने आया था और बुधवार सुबह वह गांव के लड़के विवेक (17) और विमल (18) के साथ यमुना नदी में नहाने गया था।

उन्होंने बताया कि नहाते समय स्वतंत्र उर्फ ईशू गहरे गड्ढे में जाकर डूबने लगा, तभी उसे बचाने के लिए विवेक और विमल भी कूद गए।

मिश्रा ने बताया कि मछुवारों ने जाल डाल कर तीन लड़कों को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने स्वतंत्र और विवेक को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि विमल की हालत नाजुक है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एसएचओ ने बताया कि स्वतंत्र और विवेक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2024 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).