विदिशा (मध्य प्रदेश), 20 अगस्त मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में मंगलवार को नदी में नहाते समय तीन नाबालिग लड़कों की डूबने से मौत हो गई।
उप-मंडल अधिकारी (एसडीएम) विजय राय ने स्थानीय निवासियों के हवाले से बताया कि 14 से 15 साल की उम्र के ये लड़के दोपहर में नहाते समय क्युटन नदी में डूब गए।
पुलिस ने मृतकों की पहचान महोली गांव के ऋषि (14), कृष्णा और उत्तम (दोनों 15) के रूप में की है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने दो लड़कों के शव बाहर निकाले, जबकि तीसरे लड़के की लाश को बचावकर्मियों ने नदी से बाहर निकाला।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया और लड़कों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की।
यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। दुख की इस घड़ी में हम सभी शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY