एजेंसी न्यूज

विषाक्त भोजन से तीन लड़कों की मौत, 11 अस्पताल में भर्ती

तमिलनाडु में तिरुपुर जिले के एक निराश्रित गृह में कथित रूप से विषाक्त भोजन करने से बृहस्पतिवार को तीन लड़कों की मौत हो गई और 11 अन्य को इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

विषाक्त भोजन से तीन लड़कों की मौत, 11 अस्पताल में भर्ती
प्रतीकात्मक तस्वीर ( Photo Credit: Pixabay )

कोयंबटूर (तमिलनाडु), 6 अक्टूबर : तमिलनाडु में तिरुपुर जिले के एक निराश्रित गृह में कथित रूप से विषाक्त भोजन करने से बृहस्पतिवार को तीन लड़कों की मौत हो गई और 11 अन्य को इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि लड़कों ने बुधवार रात को चावल के साथ ‘रस्सम’ और लड्डू खाए थे. इसके बाद उनमें से कई को उल्टियां और पेचिश होने लगी.

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने नाश्ता किया तो उनकी हालत बिगड़ गई और उनमें से कुछ बेहोश हो गए. अधिकारियों के मुताबिक, सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें तिरुपुर और अविनाशी के सरकारी अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया. अस्पताल में तीन लड़कों की मौत हो गई जिनकी उम्र आठ से 13 वर्ष के बीच थी जबकि अन्य का इलाज किया जा रहा और तीन अन्य आईसीयू में भर्ती हैं. यह भी पढ़ें : यौन हिंसा मामले में वहशी पिता को दस साल की जेल

तिरुपुर के जिला कलेक्टर एस विनीत ने कहा कि विषाक्त भोजन की शुरुआती रिपोर्ट के बाद नमूने इकट्ठे कर लिए गए हैं और उन्हें जांच के लिए भेजा गया है. उन्होंने कहा कि अगर जांच में ‘श्री विवेकानंद हॉम फॉर डेस्टिट्यूट’ संस्थान दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और निराश्रित गृह के संचालकों से पूछताछ कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2022 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).