एजेंसी न्यूज

जम्मू-कश्मीर में BJP के तीन कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या, कार्यकर्ताओं और नेताओं पर बढ़ गया हैं आतंकी हमला

जम्मू-कश्मीर के कुलगामा जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन माने जाने वाले ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली है.

जम्मू-कश्मीर में BJP के तीन कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या, कार्यकर्ताओं और नेताओं पर बढ़ गया हैं आतंकी हमला
बंदूक (Photo Credits-IANS)

श्रीनगर, 29 अक्टूबर: जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के कुलगामा जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन माने जाने वाले ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’(TRF) ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम कुलगाम जिले के वाई के पोरा इलाके में फिदा हुसैन, उमर हाजम एवं उमर राशीद बेग की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि पीड़ितों को काजीगुंड के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

टीआरएफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हिंदी और अंग्रेजी में डाले संदेश में कहा कि ‘‘कब्रिस्तान भर जायेंगे.’’ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या की निंदा की है. उन्होंने कहा कि हिंसा करने वाले मानवता के शत्रु हैं और ऐसे कायरतापूर्ण कृत्यों को जायज नहीं ठहराया जा सकता.

यह भी पढ़े:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की जम्मू-कश्मीर में BJP कार्यकर्ताओं की हत्या की निंदा, TRF ने इन हत्याओं की ली जिम्मेदारी.

जम्मू-कश्मीर में जून से भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर आतंकवादी हमले बढ़ गए हैं. अब तक ऐसे सात लोगों की हत्या की जा चुकी है. जुलाई में बांदीपुरा में ऐसे ही हमले में भाजपा नेता, उनके पिता और भाई की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2020 12:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).