देश की खबरें | आगरा में मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश समेत तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना जैतपुर में सोमवार तडक़े पुलिस और बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

आगरा, तीन अप्रैल उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना जैतपुर में सोमवार तडक़े पुलिस और बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी जोन) सोनम कुमार ने बताया कि सोमवार एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कमतरी रोड की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी, इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी ।

अधिकारी ने बताया कि इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें कई मामलों में वांछित बदमाश राजेश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उसे दो साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया गया ।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में जापानी पर्यटक को लूटने के आरोप में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है जो कैब चालक बन कर पर्यटकों को दिल्ली से आगरा लेकर आये थे ।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से दो कार, नकदी और मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस वारदात में संलिप्त अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान सोनू उर्फ लतीफ खान तथा अहमद अली के तौर पर की गयी है । दोनों क्रमश: उप्र के प्रतापगढ़ तथा हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले हैं ।

उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\