देश की खबरें | गांजा तस्करी के आरोप में मां-बेटे सहित तीन गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने बुधवार सुबह मां-बेटे सहित तीन कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया।
नोएडा,18 नवंबर गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने बुधवार सुबह मां-बेटे सहित तीन कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक इनके पास से एक ब्रिजा कार और करीब पांच किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह को एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-39 पुलिस ने सेक्टर-44 स्थित शनि मंदिर के पास से रिंकू यादव, मिथुन तथा अमिता देवी को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक ब्रिजा कार और करीब पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
यह भी पढ़े | कोविड-19: दिल्ली में टारगेट टेस्टिंग, 150 प्रवर्तन टीमें कर रही हैं मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई.
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अंतर्राज्यीय स्तर के गांजा तस्कर हैं।
सिंह के मुताबिक आरोपी बिहार व ओडिशा से गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेचते थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस को इनके अन्य साथियों के बारे में अहम जानकारी मिली है और जल्द उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2020 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

