पंजाब में इज्जत की खातिर हत्या के संदिग्ध मामले में पुलिसकर्मी समेत तीन गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि युवती के परिवार वालों को उसपर संदेह था। उन्होंने बताया कि 25-26 अप्रैल की दरम्यानी रात उसकी हत्या कर दी गयी ।
होशियारपुर (पंजाब), 28 अप्रैल परिवार की झूठी शान की खातिर 19 साल की एक युवती की हत्या कर गुप्त रूप से शव का दाह संस्कार करने का एक मामला सामने आया है। इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री की सुरक्षा इकाई से जुड़े एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि युवती के परिवार वालों को उसपर संदेह था। उन्होंने बताया कि 25-26 अप्रैल की दरम्यानी रात उसकी हत्या कर दी गयी ।
पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धारा के तहत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों की पहचान सोली गांव के सतदेव, उसके बेटे स्वराज, बलविंदर कौर, गुरदीप सिंह और बीरामपुर गांव के लाला के तौर पर हुई है ।
युवती का चचेरा भाई गुरदीप सिंह राज्य पुलिस में कार्यरत है और पंजाब के मुख्यमंत्री की सुरक्षा इकाई से संबद्ध है ।
गढ़शंकर थाना प्रभारी इकबाल सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि सोली के श्मशान में रविवार तड़के किसी का दाह संस्कार किया गया।
पुलिस दल के साथ वह वहां पर पहुंचे और वहां से अस्थियां बरामद कीं ।
पुलिस ने बताया कि सोली के गुरदयाल सिंह की बेटी जसप्रीत कौर 22 अप्रैल से लापता थी। बाद में जसप्रीत को गढ़शंकर रेलवे स्टेशन से खोज निकाला गया।
उसके परिवार को संदेह था कि वह लापता रहने के दौरान भजलान गांव के अमनप्रीत सिंह के साथ थी।
युवती के परिवार को लगा कि लड़की की वजह से परिवार का नाम खराब हुआ है । परिवार के सदस्यों ने उसे नींद की गोलियां दी और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

