Maharashtra: महाराष्ट्र में देह व्यापार का गिरोह चलाने के आरोप में तीन गिरफ्तार, दो महिलाओं को छुड़ाया गया
महाराष्ट्र के इस जिले में पुलिस ने कथित तौर पर देह व्यापार का गिरोह चलाने वाली एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
ठाणे, 9 जून : महाराष्ट्र (Maharashtra) के इस जिले में पुलिस ने कथित तौर पर देह व्यापार का गिरोह चलाने वाली एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दो महिलाएं जिन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया था, उन्हें भी इस गिरोह के चंगुल से मुक्त कराया गया.
गुप्त सूचना के आधार पर मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर सोमवार को आरोपियों के पास भेजा. पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि आरोपी महिला ने ग्राहक को मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर सासुपाड़ा गांव में एक होटल के पास बुलाया जहां महिला के दो सहयोगी दो महिलाओं को लेकर पहुंचे. यह भी पढ़ें : Maharashtra COVID-19: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 394 नए मामले, 36 और लोगों की मौत
इसमें बताया गया कि पुलिस ने तब तीनों आरोपियों को पकड़ लिया और देह व्यापार के लिए वहां लाई गई दो महिलाओं को छुड़ाया गया. पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपियों को भारदीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और अनैतिक तस्करी (रोकथाम) कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों में एक ऑटो रिक्शा चालक भी शामिल था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2021 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

