देश की खबरें | असम में तीन और ‘पाकिस्तान समर्थक’ गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि राज्य में ‘पाकिस्तान समर्थकों’ के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गुवाहाटी, 24 मई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि राज्य में ‘पाकिस्तान समर्थकों’ के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

शर्मा ने कहा कि पिछले महीने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर राज्य में गिरफ्तार किए गए इस तरह के लोगों की कुल संख्या बढ़कर 76 हो गई है।

‘राष्ट्र विरोधियों’ के खिलाफ कार्रवाई पर अद्यतन जानकारी देते हुए शर्मा ने कहा कि नलबाड़ी, दक्षिण सलमारा और कामरूप जिले में एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से राज्य पुलिस सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट समेत ‘भारत विरोधी’ और ‘पाकिस्तान समर्थक’ गतिविधियों के लिए लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे।

‘राष्ट्र विरोधी’ गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों में विपक्षी दल ‘ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट’ (एआईयूडीएफ) के विधायक अमीनुल इस्लाम भी शामिल हैं। उन्हें शुरू में पाकिस्तान और पहलगाम हमले में उसकी संलिप्तता का कथित तौर पर ‘बचाव’ करने पर देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

उस मामले में जमानत मिलने के बाद इस्लाम को सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया। शर्मा ने इसके पहले कहा था कि देशद्रोहियों के खिलाफ राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रहेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज