देश की खबरें | रीट परीक्षा पेपर उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपियों आगरा से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) में गड़बड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार मुख्य आरोपी बत्ती लाल एवं शिवा चकेरी को परीक्षा का पेपर (प्रश्न पत्र)उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है।

जयपुर, 11 अक्टूबर राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) में गड़बड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार मुख्य आरोपी बत्ती लाल एवं शिवा चकेरी को परीक्षा का पेपर (प्रश्न पत्र)उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है।

इस मामले में अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (एटीएस व एसओजी) अशोक राठौड़ ने बताया कि सवाईमाधोपुर जिले के गंगापुरसिटी थाने में दर्ज रीट परीक्षा में गड़बड़ी संबंधी प्रकरण के मुख्य अभियुक्त बत्ती लाल व शिवा चकेरी को एसओजी की टीम ने उत्तराखंड के केदारनाथ से हिरासत में लिया था, दोनों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

राठौड़ ने कहा, पूछताछ के दौरान बत्ती लाल व शिवा चकेरी ने बताया कि उन्हें रीट 2021 का प्रश्नपत्र पृथ्वीराज मीना, रवि पागड़ी और रवि जीनापुर ने उपलब्ध करवाया था।

उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर और उनकी टीम ने प्रयास करते हुए रवि पागड़ी, रवि जीनापुर और पृथ्वीराज मीणा को आगरा से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

उन्होंने बताया कि इन पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रकरण की तह तक जाने में अहम जानकारियां प्राप्त होंगी। प्रकरण में अब तक कुल 19 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू