एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: सोने के सिक्कों के जरिए ठगी करनेवाले तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने रविवार को बताया कि थाना बंडा प्रभारी मनोज कुमार को मुखबिर ने सूचना दी के सिद्धबाबा की कुटिया के पास कुछ ठग असली सोने का सिक्का दिखाकर ठगी कर रहे हैं.

Uttar Pradesh: सोने के सिक्कों के जरिए ठगी करनेवाले तीन आरोपी गिरफ्तार
सोना (Photo Credits: Pixabay)

उत्तर प्रदेश, 17 जनवरी : पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने रविवार को बताया कि थाना बंडा (Mistletoe) प्रभारी मनोज कुमार को मुखबिर ने सूचना दी के सिद्धबाबा की कुटिया के पास कुछ ठग असली सोने का सिक्का दिखाकर ठगी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर कथित तीन ठगों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 40 सोने के नकली तथा दो असली सिक्के भी बरामद किए हैं.

उन्होंने बताया कि “यह ठग असली सोने के सिक्के दिखाकर कहते थे कि इसे चेक करा लो हमारे घर में सोने के सिक्कों से भरा मटका निकला है. हम इसे आपको 40 प्रतिशत दाम में दे देंगे. सिक्कों की जांच में सिक्का असली निकलने पर यह ठग नकली सिक्के दे देते थे.” यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: बांदा जिले में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने ठग नसीम, शाहिद तथा दिलशाद (सभी पीलीभीत निवासी) को गिरफ्तार कर लिया है तथा इनके पास से अवैध शस्त्र तथा नकली सोने के सिक्के बरामद किए है. पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है जबकि इनके गिरोह के अन्य साथियों की तलाश की जा रही हैl

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2021 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).