देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गोहत्या में संलिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सहारनपुर जिले की पुलिस ने बेहट थाना क्षेत्र में बुधवार को मुठभेड़ के बाद गोहत्या में कथित रूप से संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सहारनपुर (उप्र), चार जून सहारनपुर जिले की पुलिस ने बेहट थाना क्षेत्र में बुधवार को मुठभेड़ के बाद गोहत्या में कथित रूप से संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन पिस्तौल, सात कारतूस, तीन खोल, एक मोटरसाइकिल और पशु वध के उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि मुठभेड़ उस समय हुई, जब बेहट थाना प्रभारी तथा उनकी टीम कलसिया नहर पटरी पर जांच कर रही थी। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने कलसिया की तरफ से काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध लोगों को आते देखा।
जैन ने बताया कि जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने गोली चला दी और नहर पटरी के रास्ते जंगल की ओर भाग गए।
उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस ने संदिग्धों का पीछा किया लेकिन वे बचते रहे। आत्मरक्षा में और न्यूनतम गोलीबारी का सहारा लेते हुए, पुलिस ने दो बदमाशों के पैरों पर गोली चलाई जिससे वे दोनों घायल हो गए।’’
पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘बाद में वे गिर गए, जबकि तीसरा बदमाश जंगल में भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया।’’
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फरमान, काला और इसरार के रूप में हुई है। घायलों में फरमान और काला शामिल हैं।
जैन के अनुसार फरमान बेहट थाने का हिस्ट्रीशीटर है और विभिन्न मामलों में वांछित था। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ गोहत्या कानून और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब 21 मामले दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि काला आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ करीब छह मामले दर्ज हैं।
सं जफर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2025 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

