भाजपा नेता के घर पर गोलीबारी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
नोएडा थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के घर पर हुए हमले के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया.
नोएडा (उप्र),28 जुलाई : नोएडा थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के घर पर हुए हमले के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया.
थाना सेक्टर 113 के प्रभारी शरद कांत ने बताया कि सर्फाबाद गांव में रहने वाले भाजपा नेता घनश्याम यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर पर 19 जुलाई को कुछ लोगों ने धावा बोलकर मारपीट की तथा हवा में गोलियां चलाई थीं. यह भी पढ़ें : मप्र : सजा पूरी होने के करीब चार साल बाद व्यक्ति को जेल से रिहा किया गया, जांच के आदेश
उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने रोहतास, अनु तथा कपिल को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि विजेंद्र नामक एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था.
Tags
संबंधित खबरें
Petrol Price Today, March 12, 2026: पेट्रोल की कीमतों में स्थिरता बरकरार, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट जारी
Fire In Noida Factory: नोएडा की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अंदर फंसे मजदूरों को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित निकाला
Silver Rate Today, March 12, 2026: चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी, देशभर में ₹3.03 लाख प्रति किलो पर पहुंचा भाव; जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के रेट
Gold Rate Today, March 12, 2026: सोने की कीमतों में फिर उछाल, 24 कैरेट गोल्ड ₹1.63 लाख के पार, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अपने शहर के ताजा रेट
\