एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | युवक को पीटने और उस पर पेशाब करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेरठ जिले की मेडिकल थाना पुलिस ने एक युवक की पिटाई करने और उस पर पेशाब करने के आरोप में सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | युवक को पीटने और उस पर पेशाब करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

मेरठ (उप्र), 27 नवंबर मेरठ जिले की मेडिकल थाना पुलिस ने एक युवक की पिटाई करने और उस पर पेशाब करने के आरोप में सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार को ही गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया था।

मेडिकल थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सूर्यदीप ने बताया कि मुख्य आरोपी आशीष मलिक को रविवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन अन्य अवी शर्मा, राजन और मोहित ठाकुर को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

यह घटना 13 नवंबर को यहां मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार इलाके में हुई थी जब एक युवक को कुछ लोगों ने कथित तौर पर पीटा था और उस पर पेशाब भी किया था।

पुलिस ने कहा कि इस संबंध में पीड़ित के पिता ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मेडिकल पुलिस थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

जागृति विहार में एक स्कूल के पास हुई इस घटना के बारे में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पीड़ित युवक को जमीन पर गिराकर पीटा गया और उसपर पेशाब भी किया गया।

थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों ने युवक पर पेशाब करने का वीडियो बनाकर भी पीड़ित युवक को दिखाया था। इसके बाद युवक द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2023 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).