देश की खबरें | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के आवास को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के यहां बांद्रा स्थित निजी आवास ‘मातोश्री’ को फोन कॉल मिली जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के आवास को कथित तौर पर उड़ाने की धमकी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, छह सितम्बर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के यहां बांद्रा स्थित निजी आवास ‘मातोश्री’ को फोन कॉल मिली जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के आवास को कथित तौर पर उड़ाने की धमकी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार ‘मातोश्री’ पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर फोन किया और कहा कि वह दुबई से भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की तरफ से बोल रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना के हिमाचल प्रदेश एक दिन में 397 नए मरीज पाए गए: 6 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि इस व्यक्ति ने शनिवार की रात लगभग साढ़े दस बजे दो बार फोन किया जिसके बाद कालानगर कॉलोनी में स्थित ठाकरे के बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

सीएमओ ने कहा कि राज्य विधानसभा के दो दिवसीय मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर रविवार को राज्य कैबिनेट की यहां बैठक हुई जिसमें धमकी भरी कॉल को लेकर चिंता जताई गई और मामले में केन्द्र से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया।

यह भी पढ़े | Thomas Isaac Tests COVID-19 Positive: केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक कोरोना पॉजिटिव, राज्य में COVID-19 के 3 हजार से अधिक नए केस.

राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कैबिनेट को बताया कि अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है।

सीएमओ ने एक बयान में कहा, ‘‘राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ में धमकी भरी कॉल की गई कि उसे उड़ा दिया जायेगा। राज्य कैबिनेट की आज बैठक हुई और इसे लेकर चिंता जताई गई और इसकी निंदा की गई।’’

बयान में कहा गया, ‘‘कैबिनेट ने मामले में केन्द्र से हस्तक्षेप की मांग की है। मंत्रियों ने कहा कि दोषी को पकड़ा जाना चाहिए और कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।’’

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘किसी ने शनिवार की रात ‘मातोश्री’ के फोन नम्बर पर दो बार कॉल की और कहा कि दाऊद इब्राहिम, उद्धव ठाकरे से बात करना चाहता है। हालांकि टेलीफोन ऑपरेटर ने मुख्यमंत्री को कॉल स्थानांतरित नहीं की।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘फोन करने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान नहीं बताई और केवल इतना कहा कि वह दाऊद इब्राहिम की तरफ से दुबई से बोल रहा है। दोनों कॉल रात लगभग साढ़े दस बजे आईं।’’

उन्होंने बताया कि इसके बाद स्थानीय पुलिस को इस संबंध में सूचित किया गया और बंगले के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किये गये।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘हम यह पुष्टि करने का प्रयास कर रहे हैं कि फोन दुबई से किया गया था या किसी अन्य स्थान से। जांच जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू