देश की खबरें | धमकी को आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं माना जा सकता है : मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की एकलपीठ ने एक युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से एक महिला को मुक्त करते हुए कहा कि धमकी को आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं माना जा सकता है और उसके खिलाफ जिला अदालत में लंबित प्रकरण को खारिज करने के निर्देश दिये हैं।

जबलपुर (मप्र), 18 मार्च मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की एकलपीठ ने एक युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से एक महिला को मुक्त करते हुए कहा कि धमकी को आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं माना जा सकता है और उसके खिलाफ जिला अदालत में लंबित प्रकरण को खारिज करने के निर्देश दिये हैं।

न्यायमूर्ति अंजली पालो ने तीन मार्च को जारी आदेश में कहा है कि धमकी आत्महत्या करने का कारण हो सकती है, लेकिन इसे आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं माना जा सकता है।

अदालत ने कहा कि यदि मृतक युवक को याचिकाकर्ता महिला द्वारा ब्लैकमेल किया गया है तो वह इस महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा सकता था।

सरकारी वकील पी घोष ने बृहस्पतिवार को कहा कि याचिकाकर्ता का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था और वह इस युवक को शादी करने के लिए मजबूर कर रही थी, जिसे युवक ने ठुकरा दिया था।

घोष ने बताया कि याचिकाकर्ता महिला ने कथित रूप से इस युवक को ब्लैकमेल किया था और धमकी दी थी कि यदि वह उससे शादी नहीं करेगा तो वह उसके एवं उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज करवाएगी और उन्हें झूठे मामले में फंसवाएगी।

उन्होंने कहा कि आरोपी महिला 17 जनवरी 2020 को युवक के घर जबरदस्ती घुस गयी थी और परिजनों के विरोध के बाद वह युवक के घर से लौट आई थी।

घोष ने कहा कि इसके बाद वह 26 जनवरी 2020 को पुनः युवक के घर रहने पहुंच गयी और 28 जनवरी तक वहां रही।

सरकारी वकील ने कहा कि इसी दौरान 28 जनवरी को इस युवक ने आत्महत्या कर ली थी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद इस महिला के खिलाफ जबलपुर जिले की बरगी पुलिस थाने में भादंवि की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

घोष ने बताया कि महिला ने अपने खिलाफ की गई इस आपरधिक कार्रवाई को अदालत में चुनौती दी और कहा कि उसने इस आत्महत्या मामले में उसे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से उकसाया नहीं है और मृतक युवक अपनी समस्या को दूर करने के लिए कोई अन्य कदम उठा सकता था।

वहीं, याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सुशील कुमार मिश्रा ने कहा, “मेरी मुवक्किल की तरफ से उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश के हवाला देते हुए कहा गया कि याचिकाकर्ता ने ऐसा कुछ अपमानजनक नहीं कहा था, जिससे कोई अपमानित होकर आत्महत्या कर ले। याचिकाकर्ता धमकी दे रही थी या दवाब बना रही थी तो वह पुलिस में शिकायत दर्ज करवा सकता था। युवक ने अपनी परेशानियों के कारण आत्महत्या की है।”

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू