एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | चिराग को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को एक इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता से जान से मारने की धमकी मिली है। यह जानकारी उनकी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शनिवार को दी।

देश की खबरें | चिराग को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज

पटना, 12 जुलाई केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को एक इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता से जान से मारने की धमकी मिली है। यह जानकारी उनकी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शनिवार को दी।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट द्वारा पटना के साइबर पुलिस थाने में दर्ज करायी गई शिकायत का एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया।

भट्ट ने अपनी शिकायत में ‘टाइगर मेराज इदरीसी’ नामक एक व्यक्ति की पोस्ट का हवाला दिया, जिसने हाजीपुर के सांसद को ‘‘बम से उड़ाने’’ की धमकी दी है। थाना प्रभारी (एसएचओ) ने शिकायत मामले में जांच का आदेश दिया है।

भट्ट ने आरोप लगाया है कि उपयोगकर्ता ने ‘‘आपराधिक प्रवृत्ति’’ दिखायी है और ऐसा लग रहा है कि वह ‘‘हमारे नेता की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान’’ है।

पार्टी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में, केंद्र और राज्य सरकार से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि अपराधी को न्याय के कटघरे में लाया जाए और आरोप लगाया कि वह ‘‘राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का एक समर्थक’’ है।

हालांकि, भट्ट द्वारा दर्ज करायी गई पुलिस शिकायत में विपक्षी पार्टी का कोई उल्लेख नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).