एजेंसी न्यूज

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे में मनसे नेता को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक नेता ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुम्ब्रा में अवैध उपासना स्थलों को गिराने की पार्टी की मांग के बाद एक पार्टी सहयोगी को जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया जिसके बाद इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे में मनसे नेता को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
मुंबई पुलिस (Photo Credits PTI)

ठाणे, 26 मार्च : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक नेता ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुम्ब्रा में अवैध उपासना स्थलों को गिराने की पार्टी की मांग के बाद एक पार्टी सहयोगी को जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया जिसके बाद इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

नौपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि ठाणे मनसे प्रमुख रवींद्र मोरे ने मामला दर्ज कराया कि उनके सहयोगी अविनाश जाधव को धमकी से संबंधित दो वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं. यह भी पढ़ें: Karnataka: मोदी सरकार देगी चौड़ी सड़कों की सौगात, बेलूर से हासन सेक्शन को चौड़ा करने के लिए 698.08 करोड़ रुपये की मंजूरी

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2023 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).