देश की खबरें | मुंबई हवाईअड्डे के टर्मिनल दो को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल प्रेषक ने मांगे बिटकॉइन में 10 लाख डॉलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को एक ईमेल मिला है जिसमें उसके टर्मिनल दो को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है और ईमेल भेजने वाले ने ऐसा न करने के एवज में बिटकॉइन में दस लाख अमेरिकी डॉलर की मांग की है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 24 नवंबर मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को एक ईमेल मिला है जिसमें उसके टर्मिनल दो को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है और ईमेल भेजने वाले ने ऐसा न करने के एवज में बिटकॉइन में दस लाख अमेरिकी डॉलर की मांग की है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बृहस्पतिवार को धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके बाद सहार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच शुरू की गई।

हवाई अड्डे का संचालन मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) द्वारा किया जाता है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ईमेल बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजकर छह मिनट पर हवाई अड्डे के ‘फीडबैक इनबॉक्स’ में प्राप्त हुआ था। यह एमआईएएल कंपनी के फीडबैक ईमेल पर आया था। संदेश भेजने वाले ने हवाई अड्डे के टर्मिनल दो पर विस्फोट न करने के लिए 48 घंटों के भीतर बिटकॉइन में 10 लाख अमेरिकी डॉलर की मांग की है।’’

ईमेल में लिखा है, ‘‘यह आपके हवाई अड्डे के लिए अंतिम चेतावनी है। अगर निर्दिष्ट पते पर बिटकॉइन में 10 लाख अमेरिकी डॉलर हस्तांतरित नहीं किये गये तो हम 48 घंटों में टर्मिनल दो को बम से उड़ा देंगे। अगले 24 घंटे में एक और चेतावनी संदेश भेजा जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि ईमेल प्राप्त होने के बाद मुंबई हवाई अड्डे पर एमआईएएल के गुणवत्ता और ग्राहक सेवा विभाग के एक कार्यकारी ने सहार थाने से संपर्क किया और संदेश भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 385 (जबरन वसूली करने के लिए किसी व्यक्ति को चोट पहुंचाने का भय दिखाना) और 505 (1) (बी) (सार्वजनिक रूप से भयभीत करने या सार्वजनिक शांति भंग करने की चेतावनी देने के इरादे से दिया गया बयान) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड