जरुरी जानकारी | अमेरिका में नस्लीय असमानता का विरोध करने के लिए हजारों लोग हड़ताल पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उनका कहना है कि यह भेदभाव कोरोना वायरस महामारी के दौरान और खराब हुआ है।

उनका कहना है कि यह भेदभाव कोरोना वायरस महामारी के दौरान और खराब हुआ है।

न्यूयॉर्क शहर से लॉस एंजिल्स तक सामाजिक और नस्लीय न्याय संगठनों ने मजदूर संगठनों के साथ मिलकर ‘स्ट्राइक फॉर ब्लैक लाइव्स’ नाम के इस अभियान में भाग लिया।

यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक.

आयोजकों ने कहा कि जहां पूरे दिन काम रोकना संभव नहीं है, वहां भागीदार या तो लंच ब्रेक के दौरान आंदोलन में भाग लेंगे या मौन रखेंगे।

आयोजकों में 150 से अधिक संगठन शामिल हैं, जो ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन से जुड़े हैं।

यह भी पढ़े | उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019 सोमवार से होगा लागू, ग्राहकों को गुमराह करना पड़ेगा महंगा, भारी-भरकम जुर्माना के साथ होगी जेल.

उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसा देश बना रहे हैं, जहां कार्यस्थल सहित समाज के सभी पहलुओं में काले लोगों का जीवन महत्व रखता है।’’

इसके अलावा ये लोग मजदूरी बढ़ाने, श्रमिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य देखभाल, बीमार छुट्टी और बच्चे की देखभाल के लिए मदद की मांग भी कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\