अफगान महिलाओं के समर्थन में इटली में हजारों लोगों ने किए प्रदर्शन

प्रदर्शन आयोजित करने वाले समूहों में पेंजिया फाउंडेशन भी शामिल था जिसने अफगानिस्तान की महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए 20 वर्ष तक विविध परियोजनाएं चलाईं और तालिबान के देश पर कब्जा कर लेने के बाद वहां से महिलाओं को निकालने के अभियानों में भी मदद दी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

प्रदर्शन आयोजित करने वाले समूहों में पेंजिया फाउंडेशन भी शामिल था जिसने अफगानिस्तान की महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए 20 वर्ष तक विविध परियोजनाएं चलाईं और तालिबान के देश पर कब्जा कर लेने के बाद वहां से महिलाओं को निकालने के अभियानों में भी मदद दी. शनिवार को प्रदर्शन करने वाले पेंजिया फाउंडेशन के समर्थकों ने अपने हाथों पर ‘पी’ अक्षर बना रखा था. काबुल हवाईअड्डे पर अपनी पहचान के लिए अफगान महिलाएं भी इसी तरह अपने हाथों पर ‘पी’ बनाती थीं.

पेंजिया की उपाध्यक्ष सिमोना लांजोनी ने रोम में प्रदर्शन के दौरान कहा, ‘‘हमें दबाव बनाकर रखना होगा ताकि वहां (अफगानिस्तान में) महिलाएं न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि राजनीति में भी शामिल हो सकें. यह भी पढ़ें : Cyclone Gulab: चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ के ओडिशा और आंध्र प्रदेश से आज टकराने की संभावना, भारी बारिश का अलर्ट

मानवीय बचाव का काम भी विशिष्ट तरीके से जारी रखना होगा जिनमें उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाए जो अगस्त में काबुल हवाईअड्डे पर नहीं आ सकीं थीं लेकिन आज जो अफगानिस्तान में जोखिम में हैं.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka Tour of Afghanistan 2026 Schedule: पहली बार श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, जानें पूरा कार्यक्रम

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 5 विकेट से रौंदा, इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें AFG बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\