विदेश की खबरें | गाजा संघर्षविराम के आह्वान के लिए डीएनसी में हजारों कार्यकर्ताओं के शिकागो पहुंचने की संभावना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवारी स्वीकार करने को तैयार हैं जिसने उनके समर्थकों में खासा उत्साह भर दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका मिशन भी वही है।
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवारी स्वीकार करने को तैयार हैं जिसने उनके समर्थकों में खासा उत्साह भर दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका मिशन भी वही है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने पिछले माह मिलवाउकी में हुए ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ से सबक लिया है और वे शिकागो में भारी भीड़ जुटने तथा जोरदार शक्ति प्रदर्शन का दावा कर रहे हैं।
संभावना है कि सम्मेलन के दौरान हर दिन अलग-अलग मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किए जा सकते हैं। हालांकि, कई कार्यकर्ता इस बात पर सहमत हैं कि प्राथमिकता के आधार पर इजराइल-हमास संघर्ष पर तत्काल विराम लगाने का आह्वान किया जाएगा।
सम्मेलन की पूर्व संध्या पर रविवार को प्रतिष्ठित मिशिगन एवेन्यू पर गर्भपात के अधिकार के मुद्दे की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए मार्च निकाला जाएगा।
आयोजकों का कहना है कि उन्हें कम से कम 20,000 कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है जिनमें छात्र भी शामिल होंगे।
आयोजक लिंदा लोव ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि इजराइल को जारी अरबों डॉलर की धनराशि और हथियारों की आपूर्ति का भयावह प्रभाव पड़ रहा है, विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और अजन्मे बच्चों पर। ये सभी चीजें एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।’’
इस सम्मेलन में लगभग 50 हजार लोग शामिल होंगे, जिनमें डेलिगेट्स, कार्यकर्ता और पत्रकार शामिल हैं।
पुलिस और खुफिया सेवा की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान सुरक्षा कड़ी रहेगी तथा कन्वेंशन सेंटर के आसपास की सड़कें बंद रहेंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2024 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

