विदेश की खबरें | महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के समाधि स्थल के बाहर हजारों लोगों की भीड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के बर्कशायर में स्थित विंडसर कैसल, जो महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का समाधि स्थल है, उसके दरवाजे बृहस्पतिवार को आम जनता के लिए एक बार फिर खोल दिए गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 29 सितंबर दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के बर्कशायर में स्थित विंडसर कैसल, जो महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का समाधि स्थल है, उसके दरवाजे बृहस्पतिवार को आम जनता के लिए एक बार फिर खोल दिए गए।

सितंबर की शुरुआत में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद विंडसर कैसल को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया था।

विंडसर कैसल महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निजी शाही आवास था। 2020 में कोविड-19 की रोकथाम के लिए लॉकडाउन लगाए जाने के बाद महारानी अपना काफी समय इस महल में गुजारती थीं। आम लोग बृहस्पतिवार से विंडसर कैसल का दौरा कर सकेंगे। इस बाबत उन्हें 27 पाउंड का टिकट लेना होगा।

इस सप्ताह से आगंतुक पहली बार सेंट जॉर्ज चैपल के जॉर्ज ष‍ष्टम मेमोरियल चैपल में लगाए गए दिवंगत महारानी के नाम वाले पत्थर को देख पाएंगे, जहां उनके पार्थिव शरीर को पिछले हफ्ते उनके पति प्रिंस फिलिप की कब्र के बगल में दफनाया गया था।

लगभग 900 साल पुराने विंडसर कैसल को मौजूदा समय में दुनिया का सबसे पुराना और सबसे बड़ा रिहायशी किला माना जाता है। 11वीं सदी में इंग्लैंड पर आक्रमण के दौरान नॉर्मन सेना का नेतृत्व करने वाले ड्यूक विलियम द्वितीय ने इस किले को बनवाया था। तब से लेकर अब तक 40 ब्रिटिश सम्राट/सम्राज्ञी इसमें रह चुके हैं।

19 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पार्थिव शरीर को जॉर्ज षष्टम मेमोरियल चैपल में दफनाया गया था। इसके बाद, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप के ताबूत को सेंट जॉर्ज चैपल के रॉयल वॉल्ट से हटाकर जॉर्ज षष्टम मेमोरियल चैपल में ले जाया गया था, जहां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पिता महाराजा जॉर्ज और मां एलिजाबेथ प्रथम के ताबूत भी मौजूद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड