देश की खबरें | मराठा आरक्षण के लिए अध्यादेश समेत कुछ विकल्पों पर हो रहा विचार : महाराष्ट्र के मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण ने बृहस्पतिवार को कहा कि मराठा आरक्षण के संबंध में राज्य सरकार एक अध्यादेश लागू करने समेत तीन विकल्पों पर काम कर रही है। उच्चतम न्यायालय ने अंतरिम फैसले में मराठा आरक्षण पर रोक लगा दी थी।
मुंबई, 17 सितंबर महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण ने बृहस्पतिवार को कहा कि मराठा आरक्षण के संबंध में राज्य सरकार एक अध्यादेश लागू करने समेत तीन विकल्पों पर काम कर रही है। उच्चतम न्यायालय ने अंतरिम फैसले में मराठा आरक्षण पर रोक लगा दी थी।
मध्य महाराष्ट्र के नांदेड़ में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चव्हाण ने कहा कि अध्यादेश तथा अन्य विकल्पों पर एक या दो दिनों में अंतिम फैसला हो जाएगा ।
यह भी पढ़े | Bjp Mlc Devendra Singh: बीजेपी एमलएसी देवेंद्र सिंह सड़क हादसे में घायल, लखनऊ किया गया रेफर.
कांग्रेस नेता चव्हाण मराठा आरक्षण पर मंत्रिमंडल की उप समिति के प्रमुख हैं । उन्होंने कहा कि 2018 के कानून के क्रियान्वयन पर रोक को हटाने के लिए न्यायालय की संविधान पीठ के समक्ष जाने का भी विकल्प है ।
नौकरियों और शिक्षा में मराठा आरक्षण को लागू करने पर उच्चतम न्यायालय के अंतरिम रोक के आदेश को ‘अप्रत्याशित और आश्चर्यजनक’ बताते हुए चव्हाण ने कहा कि कानून को राज्य की विधायिका से ध्वनिमत से मंजूरी मिल गयी थी।
यह भी पढ़े | NDA में कृषि संबंधी बिल पर फूट, हरसिमरत कौर बादल ने अपने पद से दिया इस्तीफा.
उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार ने पूर्ववर्ती (भाजपा) सरकार द्वारा गठित कानूनी टीम में भी बदलाव नहीं किया।’’
चव्हाण ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एक या दो दिनों में मराठा आरक्षण पर राज्य सरकार के रूख की घोषणा करेंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘’सरकार अन्य विकल्पों को भी खंगाल रही है कि नौकरी और दाखिले में मराठा समदाय को किस तरह राहत दी जाए।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)