देश की खबरें | जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते: एकनाथ शिंदे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत द्वारा लगाए गए 800 करोड़ रुपये के ‘एम्बुलेंस घोटाले’ के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जो लोग ‘शीशे के घरों में रहते हैं, वे दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते।’
मुंबई, 26 जुलाई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत द्वारा लगाए गए 800 करोड़ रुपये के ‘एम्बुलेंस घोटाले’ के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जो लोग ‘शीशे के घरों में रहते हैं, वे दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते।’
संवाददाताओं से बातचीत के दौरान शिंदे ने उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (उबाठा) पर निशाना साधा और कहा कि जो लोग ‘मीठी नदी गाद घोटाले’ में फंसे हैं, जो लोग सड़क निर्माण में ‘भ्रष्टाचार’ में लिप्त हैं और जो लोग ‘खिचड़ी घोटाले’ में शामिल हैं, वे उन्हें उपदेश दे रहे हैं।
शिंदे ने जिन कथित घोटालों का जिक्र किया, वे बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) द्वारा किए गए कार्यों से संबंधित हैं।
बीएमसी की बागडोर दो दशकों से अधिक समय तक शिवसेना के हाथ में थी। शिवसेना का 2022 में विभाजन हो गया था।
शिंदे ने कहा, "जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते। हम बेदाग़ हैं। मुंबई की जनता ने उन्हें (शिवसेना-उबाठा) देखा है और उन्होंने 25 सालों तक मुंबई को लूटा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे हम पर आरोप लगा रहे हैं।"
राउत ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार पर 800 करोड़ रुपये का 'एम्बुलेंस घोटाला' करने का आरोप लगाया और दावा किया कि इसमें शामिल धन को शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे द्वारा संचालित एक फाउंडेशन में भेज दिया गया।
राउत ने दावा किया था कि 800 करोड़ रुपये की एंबुलेंस खरीदने का ठेका 'सुमीत फैसिलिटीज लिमिटेड' को दिया गया था, जबकि इसकी वास्तविक लागत 100 करोड़ रुपये थी, लेकिन राशि को बढ़ा-चढ़ा कर बताया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2025 12:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

