Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष एम. मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, कहा- जो लोग ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ चाहते थे, उन्हें ‘भाजपा मुक्त दक्षिण भारत’ मिला
कांग्रेस अध्यक्ष एम. मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि जो लोग ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ चाहते थे, उन्हें ‘भाजपा मुक्त दक्षिण भारत’ मिला है. खरगे ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अहंकारी बयान अब नहीं चलेंगे और लोगों के दुख दर्द को समझना चाहिए.
बेंगलुरु, 13 मई कांग्रेस अध्यक्ष एम. मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि जो लोग ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ चाहते थे, उन्हें ‘भाजपा मुक्त दक्षिण भारत’ मिला है. खरगे ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अहंकारी बयान अब नहीं चलेंगे और लोगों के दुख दर्द को समझना चाहिए. यह भी पढ़ें: सत्ता विरोधी लहर पर सवार कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत, बीजेपी 64 सीटों पर सिमटती दिख रही
उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जो लोग ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ बनाना चाहते थे, उन्होंने हमारे खिलाफ कई बातें कीं लेकिन आज एक बात सच हो गई है और वह है ‘भाजपा मुक्त दक्षिण भारत’.
खरगे ने कांग्रेस नेताओं को आगाह करते हुए कहा कि उन्हें पूरी विनम्रता के साथ काम करना चाहिए और जमीन से जुड़े रहना चाहिए. उन्होंने चुनाव में पार्टी की जीत को ‘‘लोगों की जीत’’ करार दिया, न कि किसी एक व्यक्ति की.
उन्होंने कहा, ‘‘35 साल बाद हमें ऐतिहासिक जीत मिली है. यह हमें याद रखना चाहिए. हम जीते क्योंकि हम सभी ने मिलकर प्रयास किये, नहीं तो यह संभव नहीं हो पाता.’’
उन्होंने कहा कि यह जीत सामूहिक नेतृत्व का नतीजा है. उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि हमने एक साथ मिलकर काम किया, हम जीत गये. यदि हम बिखर जाते तो हम उसी स्थिति में रहते जैसे पिछली बार (2018) में थे.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2023 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

