ताजा खबरें | ‘भारत जोड़ो’ की बात करने वाले पहले राजस्थान में दो लोगों को तो जोड़ लें: सी पी जोशी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारतीय जनता पार्टी के सांसद चंद्रपकाश जोशी ने मंगलवार को कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘भारत जोड़ो’ की बात करने वाले पहले ‘‘राजस्थान में दो लोगों को तो जोड़ लें’’।

नयी दिल्ली, सात फरवरी भारतीय जनता पार्टी के सांसद चंद्रपकाश जोशी ने मंगलवार को कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘भारत जोड़ो’ की बात करने वाले पहले ‘‘राजस्थान में दो लोगों को तो जोड़ लें’’।

जोशी का इशारा राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच गतिरोध की ओर था।

चित्तौड़गढ़ से लोकसभा सदस्य जोशी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस की सरकारें 60 वर्षों में नहीं कर सकी थीं वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने करके दिखा दिया है जो तप और तपस्या के जरिये संभव हुआ है।

जोशी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में पिछले दिनों संपन्न हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का हवाला देते हुए कटाक्ष किया, ‘‘आप भारत जोड़ने के लिए निकले हैं। पहले राजस्थान में दो लोगों को तो जोड़कर दिखा दें।’’

उन्होंने देश के विभाजन का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘आपने प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए भारत को बांट दिया, आप भारत जोड़ने की बात करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि जेएनयू में भारत को तोड़ने का नारा लगाने वालों के साथ खड़े होने वाले भारत जोड़ने की बात करते हैं।

भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित राजस्थान भ्रष्टाचार, व्यभिचार और प्रश्नपत्र लीक में नंबर एक है।

उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहले अभिभाषण का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘2014 से हम मातृभूमि, मातृशक्ति और मातृभाव को देख रहे हैं।’’

जोशी ने कहा, ‘‘त्रेता युग में माता शबरी भगवान राम का स्वागत कर रही थीं। जब राष्ट्रपति महोदया संसद आईं तो ऐसा लगा कि प्रभु राम माता शबरी का स्वागत करने के लिए खड़े हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत को जी-20 की अध्यक्षता करने का गौरव मिला है। जी-20 का हमारा मंत्र ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का है।’’

भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘2014 से पहले कभी 2जी होता था, 3जी होता था, कोई टेलीफोन के तार, तो कोई आदर्श सोसायटी के मकान तो कोई कोयला खा जाता था। लेकिन यह सरकार घोटाले की नहीं, बल्कि स्वाभिमान की सरकार है।’’

जोशी ने दावा किया कि कांग्रेस ने सिर्फ गरीबी मिटाने का वादा किया, लेकिन गरीबी मिटाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने मोबाइल के माध्यम से योजनाओं को जोड़ा। कई योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के खाते में आने लगा।’’

भाजपा सांसद ने कहा कि इस सरकार ने ‘‘गरीब को गणेश’’ मानकर काम किया है तथा किसानों और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस सरकार के काम के कारण ही लोग कहते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\