एजेंसी न्यूज

UP: सच बोलने वालों को महाभियोग की धमकी दी जाती है; योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शेखर कुमार यादव के खिलाफ महाभियोग नोटिस देने के लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो कोई भी सच बोलता है उसे इस तरह ‘‘धमकाया’’ जाता है.

UP: सच बोलने वालों को महाभियोग की धमकी दी जाती है; योगी आदित्यनाथ

मुंबई, 15 दिसंबर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शेखर कुमार यादव के खिलाफ महाभियोग नोटिस देने के लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो कोई भी सच बोलता है उसे इस तरह ‘‘धमकाया’’ जाता है. यहां ‘वर्ल्ड हिंदू इकॉनोमिक फोरम 2024’ को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का भी आरोप लगाया.

विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जो कोई भी सच बोलता है, ये लोग उस पर महाभियोग (प्रस्ताव) के साथ दबाव डालते हैं, और फिर भी वे संविधान की बात करते हैं. उनके दोहरे मापदंड देखें.’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने कहा कि समान नागरिक संहिता होनी चाहिए, और दुनिया भर में बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं का सम्मान किया जाता है.’’ उन्होंने पूछा कि अगर कोई व्यक्ति इन विचारों को व्यक्त करता है तो उसका क्या अपराध है. यह भी पढ़ें : Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार आज, नागपुर में 32 मंत्री ले सकते हैं शपथ, किसे मिलेगा गृह मंत्रालय ?

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘क्या देश में समान नागरिक संहिता नहीं होनी चाहिए? दुनिया भर में व्यवस्था उसी के अनुसार चलती है जो बहुसंख्यक समुदाय कहता है और भारत कह रहा है कि बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच भेदभाव समाप्त होना चाहिए. वे (कांग्रेस) दबाव बनाएंगे, क्योंकि संविधान का गला घोंटकर देश की व्यवस्था को नियंत्रित करना उनकी पुरानी आदत है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2024 12:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).