एजेंसी न्यूज

BJP vs Congress: मोदी सरकार पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, कहा- जो खुद ‘देश विरोधी’ हैं वे दूसरों को ‘देश विरोधी’ बोल रहे हैं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख जेपी नड्डा के हमले को लेकर पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा कि जो खुद ‘देश विरोधी’ हैं वे दूसरों पर ‘देश विरोधी’ होने का आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र की बात करने वाले राहुल गांधी सच्चे देशभक्त हैं.

BJP vs Congress: मोदी सरकार पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, कहा- जो खुद ‘देश विरोधी’ हैं वे दूसरों को ‘देश विरोधी’ बोल रहे हैं
Mallikarjun Kharge (Photo: ANI)

नयी दिल्ली, 17 मार्च : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख जेपी नड्डा के हमले को लेकर पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा कि जो खुद ‘देश विरोधी’ हैं वे दूसरों पर ‘देश विरोधी’ होने का आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र की बात करने वाले राहुल गांधी सच्चे देशभक्त हैं. नड्डा के बयान के बारे में पूछे जाने पर खरगे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह (नड्डा) खुद ही पहले से देश विरोधी हैं. देश को आजादी दिलाने के आंदोलन में उन्होंने (उनके संगठन के लोगों ने) भाग नहीं लिया. जो खुद देश विरोधी हैं वे दूसरों को देश विरोधी बोल रहे हैं क्योंकि उनके पास जनता की समस्याओं का कोई समाधान नहीं है.’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आज महंगाई और बेरोजगारी पर उनके (नड्डा) पास कोई जवाब नहीं है. अडाणी का मामला हम सब के सामने आया है, उसका जवाब क्यों नहीं देते ? अडाणी को बचाने के लिए ये सारी बातें कर रहे है.’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘खुद मोदी जी 6-7 देशों में जाकर, विदेशी धरती पर जाकर बोल चुके हैं कि ‘हिन्दुस्तान के लोग ये बोल रहे हैं कि हमने क्या पाप किया जो हम भारत में पैदा हुए’. ऐसा व्यक्ति हमको देश विरोधी बोल रहा है ? ’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने विदेश में जाकर देश का अपमान किया है. खरगे का कहना था, ‘‘जेपी नड्डा ने जो कुछ कहा है, हम उसकी घोर निंदा करते हैं. उनको मालूम होना चाहिये कि मोदी जी ने चीन में जाकर, अमेरिका में जाकर, दक्षिण कोरिया में जाकर… भारत के नागरिकों का अपमान किया. मोदी जी को माफ़ी मांगनी चाहिए. हमारा माफ़ी मांगने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता.’’ उन्होंने जोर दे कर कहा, ‘‘जो व्यक्ति लोकतंत्र की बात करता है, उसपर चिंता जताता है, वह देश विरोधी नहीं हो सकता . वह सच्चा देशभक्त है. यह भी पढ़ें : पिछले कुछ दिनों में अभिव्यक्ति की मर्यादा तार-तार हुई : उपराज्यपाल सक्सेना

अगर संसद में राहुल जी को बोलने का मौक़ा मिलेगा तो हम भाजपा के इन आरोपों का पुरज़ोर जवाब देंगे.’’ उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भारतीय लोकतंत्र की स्थिति पर ब्रिटेन में राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह भारत के खिलाफ काम करने वाले उस ‘टूलकिट का स्थायी हिस्सा’ बन गए हैं, जो भारत में ‘‘कमजोर और गठबंधन की मजबूर सरकार’’ चाहता है ताकि उसका फायदा उठाया जा सके. नड्डा ने एक बयान में गांधी पर अरबपति फाइनेंसर जॉर्ज सोरोस की बोलने का आरोप भी लगाया और दावा किया कि कांग्रेस और तथाकथित वाम उदारवादी देश के खिलाफ विदेशी ताकतों की गहरी साजिश का हिस्सा बन गए हैं. उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्र विरोधी’ कांग्रेस नेता पाकिस्तान की बोल रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2023 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).