एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दूसरों पर आरोप लगाने वाले स्वयं 'संघीकेट' से संचालित : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'दूसरों पर सिंडीकेट से संचालित होने का आरोप लगाने वाले लोग वास्तव में स्वयं ‘संघीकेट’ से संचालित हैं।'

देश की खबरें | दूसरों पर आरोप लगाने वाले स्वयं 'संघीकेट' से संचालित : अखिलेश यादव

लखनऊ, 14 मार्च समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'दूसरों पर सिंडीकेट से संचालित होने का आरोप लगाने वाले लोग वास्तव में स्वयं ‘संघीकेट’ से संचालित हैं।'

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके 20 समर्थकों के खिलाफ पत्रकारों की कथित पिटाई के मामले में शुक्रवार को आधी रात के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद मुरादाबाद के सपा जिलाध्यक्ष ने भी दो पत्रकारों के खिलाफ साजिश रचने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कराया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘आज जिस प्रकार संविधान पर हमले हो रहे हैं, नेताओं पर झूठे मुकदमों व जांच एजेंसियों के छापे के बाद अब शारीरिक हमले तक हो रहे हैं, वो भाजपा की हिंसक राजनीतिक सोच का कुपरिणाम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरों पर सिंडीकेट से संचालित होने का आरोप लगाने वाले लोग वास्तव में स्वयं ‘संघीकेट’ से संचालित हैं।’’

प्राथमिकी दर्ज किये जाने की बात शनिवार को सार्वजनिक होते ही सपा अध्यक्ष यादव ने भाजपा सरकार पर आक्रोश जाहिर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने मेरे खिलाफ जो प्राथमिकी लिखवाई है, जनहित में उसकी प्रति प्रदेश के हर नागरिक के सूचनार्थ यहां प्रकाशित कर रहे हैं। अगर आवश्यकता पड़ी तो राजधानी लखनऊ में होर्डिंग भी लगवा देंगे। यह प्राथमिकी हारती हुई भाजपा की हताशा का प्रतीक है।’’

यादव ने रविवार को अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘कासगंज में सपा और महान दल की संयुक्त किसान महापंचायत में उमड़े अपार जनसमर्थन ने दिखा गया है कि उत्तर प्रदेश में सपा के नेतृत्व में परिवर्तन की आंधी चलेगी। किसान-मजदूर, दलित, गरीब, महिला, युवा व कारोबार विरोधी भाजपा अब गयी।''

यादव ने कहा, ‘‘किसान राजनीतिक खेत से भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। बदायूं में सपा के समय बनना शुरू हुये मेडिकल कॉलेज का काम भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में पूरा नहीं हो पाया। भाजपा के लिए सिर्फ़ चुनाव जीतना मुद्दा रहता है, जन स्वास्थ्य या चिकित्सा नहीं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2021 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).