एजेंसी न्यूज

अलग-अलग सुर में बोलने वाले साथ आएंगे क्योंकि लक्ष्य है भाजपा को हराना: कांग्रेस नेता शशि थरूर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शनिवार को विश्वास जताया कि कांग्रेस के खिलाफ बोलने वाले विपक्षी दल एक साथ आएंगे क्योंकि उन सबका लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने का है.

अलग-अलग सुर में बोलने वाले साथ आएंगे क्योंकि लक्ष्य है भाजपा को हराना: कांग्रेस नेता शशि थरूर
shashi-tharoor (photo credits: PTI)

कोलकाता, 19 दिसंबर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शनिवार को विश्वास जताया कि कांग्रेस के खिलाफ बोलने वाले विपक्षी दल एक साथ आएंगे क्योंकि उन सबका लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने का है. पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर ने सुशासन सप्ताह मनाने के केंद्र के फैसले पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का मजाक उड़ाया और कहा कि ‘‘सुशासन का सार’’ पिछले सात वर्षों से गायब है क्योंकि नारों और प्रतीकवाद की राजनीति ने सुशासन की जगह ले ली है.

थरूर ने अपनी किताब ‘प्राइड, प्रेजुडिस एंड पंडित्री’ के विमोचन के दौरान आरोप लगाया, ‘‘वर्तमान में देश में स्वतंत्र आवाजों का गला घोंटा जा रहा है.’थरूर ने कहा, ‘‘राजनीति में एक सप्ताह भी बहुत लंबा समय होता है. अगले लोकसभा चुनाव के लिए अब भी ढाई साल बाकी हैं. हमें उम्मीद है कि जो लोग अलग-अलग सुर में बोल रहे हैं वे भाजपा को हराने के लिए एक साथ आएंगे. यह भी पढ़ें : Maharashtra: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- महाराष्ट्र में सिर्फ 3 जिला सहकारी समितियां क्यों बची हैं

लक्ष्य न केवल भाजपा को बल्कि उसकी नीतियों और राजनीति को भी हराना है.’’ हालिया दिनों में तृणमूल कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ने में विफल रहने के लिए कांग्रेस पर हमला किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2021 08:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).