विदेश की खबरें | यूक्रेन में रूसी हमले में मारे गए लोगों को दफनाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वहीं रूस ने यूक्रेन के अनाज निर्यात बुनियादी ढांचे पर अपना हमला जारी रखा तथा पांच दिनों में चौथी बार एक यूक्रेनी बंदरगाह पर हमला किया।
वहीं रूस ने यूक्रेन के अनाज निर्यात बुनियादी ढांचे पर अपना हमला जारी रखा तथा पांच दिनों में चौथी बार एक यूक्रेनी बंदरगाह पर हमला किया।
यूक्रेन के डोनेत्स्क क्षेत्र में कोस्तियांतिनविका के बाजार में बुधवार को हुए हमले में कम से कम 17 लोग मारे गए थे और 32 घायल हो गए थे। उक्त हमले ने एक बाहरी बाजार को खंडहर में तब्दील कर दिया था।
यूक्रेन की यात्रा पर आये अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बृहस्पतिवार को उत्तरी यूक्रेन का दौरा करते समय कहा कि कोस्तियांतिनविका में मौत और विनाश का ‘‘यूक्रेनवासी हर दिन सामना कर रहे हैं।’’
यूक्रेनी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि इससे कुछ घंटे पहले, रूस ने पांच दिनों में चौथी बार यूक्रेनी बंदरगाह शहर इज़मेल पर हमला किया। उन्होंने कहा कि रूस की ओर से इस तरह के हमले अनाज निर्यात करने की यूक्रेन की क्षमता को लक्षित करने का एक निरंतर अभियान बन गया है।
ओडेसा क्षेत्र के गवर्नर ओलेह किपर ने कहा कि डेन्यूब नदी बंदरगाह क्षेत्र पर नागरिक और बंदरगाह बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए शहीद ड्रोन से हमला किया गया। उन्होंने कहा कि इसमें एक ट्रक चालक घायल हो गया और अनाज साइलो क्षतिग्रस्त हो गया।
यूक्रेनी सेना ने कहा कि उसने रात के समय रूस द्वारा भेजे गए 33 ड्रोन में से 25 को मार गिराया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)