देश की खबरें | अगस्ता वेस्टलैंड में दोषी पाए जाने वालों को ऐसा दंड मिले जो मिसाल बने : पूर्व सैनिकों की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार से राष्ट्रीय सुरक्षा व क्षेत्रीय अखंडता को नुकसान होने का जिक्र करते हुए पूर्व सैनिकों के एक समूह ने शुक्रवार को मांग की कि रक्षा सौदों में भ्रष्टाचार के मामलों में ‘केंद्रित’ जांच हो और इनकी सुनवाई ‘फास्ट-ट्रैक’ अदालतों में हो।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 नवंबर रक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार से राष्ट्रीय सुरक्षा व क्षेत्रीय अखंडता को नुकसान होने का जिक्र करते हुए पूर्व सैनिकों के एक समूह ने शुक्रवार को मांग की कि रक्षा सौदों में भ्रष्टाचार के मामलों में ‘केंद्रित’ जांच हो और इनकी सुनवाई ‘फास्ट-ट्रैक’ अदालतों में हो।

एक बयान में उन्होंने कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड मामले में रिश्वत लेने के दोषी पाए जाने वालों को ऐसी सजा दी जानी चाहिए जो मिसाल बने। पूर्व सैनिकों ने दावा किया कि रक्षा सौदों में रिश्वत को सिर्फ भ्रष्टाचार के मामले के तौर पर नहीं देखा जा सकता बल्कि इसे व्यापक संदर्भों में आतंकवाद जैसे अन्य कृत्यों की तरह ही “राष्ट्र विरोधी” गतिविधि के तौर पर देखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़े | Delhi Violence: दिल्ली हिंसा मामलें में शरजील इमाम और उमर खालिद की न्यायिक हिरासत 23 नवंबर तक बढ़ी.

बयान पर हस्ताक्षर करने वाले 78 लोगों में एयर मार्शल (अवकाश प्राप्त) एस पी सिंह, एयर मार्शल (अवकाश प्राप्त) दुष्यंत सिंह, वाइस एडमिरल (अवकाश प्राप्त) शेखर सिन्हा, लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) वी के चतुर्वेदी और लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) अरविंद शर्मा शामिल हैं।

उन्होंने कहा, “अगस्ता वेस्टलैंड मामले में घूस लेने के दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई महत्वपूर्ण है जो मिसाल बने जिससे इसके निरोधात्मक प्रभाव हों और भविष्य में ऐसे ही मामलों से निपटने के लिये यह नजीर के तौर पर देखी जाए।”

यह भी पढ़े | Congress Infighting: कपिल सिब्बल के बाद अब चिदंबरम ने बिहार में हार के लिए कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए सवाल.

बयान में कहा गया कि सौदे में शामिल बिचौलियों के अलावा सरकार, नेताओं, उनके रिश्तेदार जिन्होंने रिश्वत ली या प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से भ्रष्टाचार से लाभान्वित हुए या किसी वजह से अनैतिक तरीकों के लिये जरिया बने, उन सभी को सजा मिलनी चाहिए।

बयान में कुछ कांग्रेस नेताओं और उनके परिजनों के नामों का भी संदर्भ दिया गया है जिनका जिक्र कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के सत्ता में रहने के दौरान हुए वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे की जांच के दौरान हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी