देश की खबरें | हाथरस मामले के आरोपियों को फांसी पर लटकाया जाना चाहिए : मनसे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने सोमवार को यहां प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने और उसपर जानलेवा हमला करने के आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की।
मुंबई, पांच अक्टूबर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने सोमवार को यहां प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने और उसपर जानलेवा हमला करने के आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की।
राज ठाकरे नीत पार्टी ने आंध्र प्रदेश की तरह ‘दिशा कानून’ बनाने की मांग की ताकि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के विरूद्ध मुकदमों की त्वरित सुनवाई हो सके।
आंध्र प्रदेश में 2019 में बना यह कानून यौन अपराध के मुकदमों की त्वरित सुनवाई से संबंधित है और इसमें अपराधी के लिए मौत की सजा का भी प्र्रावधान है।
मनसे कार्यकर्ताओं ने दादर में डा. भीमराव आंबेडकर की समाधि स्थली, चैत्य भूमि के पास आयोजित प्रदर्शन के दौरान हाथरस मामले के आरोपियों के पुतलों को ‘फांसी दी’।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत किलेदार ने कहा कि हाथरस की घटना निंदनीय है और ऐसे अपराधियों को फांसी पर लटका देना चाहिए।
‘दिशा’ जैसे कानून की मांग करते हुए मनसे नेता ने कहा कि कानून को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए और आरोपियों के खिलाफ त्वरित अदालत में सुनवाई होनी चाहिए।
मनसे नेताओं नितिन सरदेसाई, आदित्य शिरोडकर और रीता गुप्ता ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)