देश की खबरें | थॉमस इसाक केआईआईएफबी मसाला बांड मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रहे : ईडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा है कि राज्य के पूर्व वित्त मंत्री टी एम थॉमस इसाक केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट फंड बोर्ड (केआईआईएफबी) के वित्तीय लेन-देन के सिलसिले में की जा रही जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

कोच्चि, 25 सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा है कि राज्य के पूर्व वित्त मंत्री टी एम थॉमस इसाक केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट फंड बोर्ड (केआईआईएफबी) के वित्तीय लेन-देन के सिलसिले में की जा रही जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

केरल उच्च न्यायालय में शनिवार को दाखिल हलफनामे में ईडी ने कहा है कि इसाक जांच एजेंसी के खिलाफ आधारहीन आरोप लगा रहे हैं। उसने आरोप लगाया है कि इसाक जांच से दूर रहने और इस प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रवर्तन निदेशालय केआईआईएफबी द्वारा जारी मसाला बांड मामले की जांच कर रहा है, जिसके बारे में उच्च न्यायालय को बताया गया है कि बांड जारी करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी ली गई थी।

जांच एजेंसी ने इसाक को उसके सामने पेशी के लिए कई बार नोटिस जारी किया था। इसके बाद इसाक ने ईडी के खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

ईडी ने हलफनामे में कहा कि उसे मसाला बांड वितरीत करने की प्रक्रिया में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के कथित उल्लंघन की जांच करने का अधिकार है।

ईडी ने कहा कि जांच शुरुआती दौर में है, इसलिए वह इसाक की भूमिका के बारे में कुछ नहीं कह सकती। जांच एजेंसी ने कहा, ‘‘दस्तावेज पेश करने के लिए समन जारी करना जांच का हिस्सा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी