देश की खबरें | दिल्ली में इस बार आतिशबाजी के मामलों में 30 प्रतिशत की कमी आई: गोपाल राय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि राजधानी में दिवाली पर पटाखे चलाने की घटनाओं में पिछले साल की तुलना में इस बार 30 प्रतिशत की कमी आई है और शहर में दिवाली के अगले दिन वायु गुणवत्ता पांच साल बाद सबसे ठीक रही।
नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि राजधानी में दिवाली पर पटाखे चलाने की घटनाओं में पिछले साल की तुलना में इस बार 30 प्रतिशत की कमी आई है और शहर में दिवाली के अगले दिन वायु गुणवत्ता पांच साल बाद सबसे ठीक रही।
राय ने कहा कि मंगलवार को (दिवाली के बाद) वायु गुणवत्ता सूचकांक 323 रहा जबकि पिछले साल यह 462 था।
उन्होंने आज 150 चलित एंटी-स्मॉग गन की शुरुआत की। इससे संबंधित कार्यक्रम से इतर राय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली के लोग इस साल दिवाली पर बहुत सतर्क थे। आज प्रदूषण का स्तर पांच साल में सबसे कम है।’’
राय ने कहा कि राजधानी में उन 40 स्थानों पर एंटी-स्मॉग गन लगाई जाएंगी जहां वायु प्रदूषण ज्यादा है।
पर्यावरण मंत्री ने कहा कि इस साल दिवाली पर आतिशबाजी की घटनाओं में 30 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा, ‘‘323 एक्यूआई अभी चिंताजनक है और हमें बताता है कि आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण बढ़ेगा।’’
राय ने दावा किया कि पंजाब सरकार ने केंद्र के समर्थन के बिना राज्य में पराली जलाने के मामलों पर नियंत्रण पाया है।
उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में दिवाली वाले दिन (सोमवार को) पराली जलाने की 1,019 घटनाएं सामने आईं जबकि पिछले साल दिवाली पर इनकी संख्या 3,032 थी। दूसरी तरफ हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने के मामले बढ़े हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2022 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

