देश की खबरें | इस बार बजट सत्र गैरसैंण में होगा : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को कहा कि इस बार विधानसभा का बजट सत्र उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित किया जायेगा जिसमें राज्य के विकास का भावी रोडमैप तैयार किया जायेगा।

देहरादून, 19 जनवरी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को कहा कि इस बार विधानसभा का बजट सत्र उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित किया जायेगा जिसमें राज्य के विकास का भावी रोडमैप तैयार किया जायेगा।

मुख्यमंत्री रावत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि गैरसैंण को खूबसूरत और आकर्षक बनाने की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “गैरसैंण में जब विधानसभा होती है तो दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याएं सामने आती हैं। दूरस्थ क्षेत्रों के लोग देहरादून कम आ पाते हैं। गैरसैंण में उन्हें अपनी बात रखने का मौका मिल जाता है। इससे धरातलीय सच्चाई भी सामने आती हैं ।”

बजट के लिए मुख्यमंत्री ने समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ ही आम जनों जैसे युवाओं और महिलाओं से भी सुझाव मांगे। उन्होंने कहा, ‘आपका बजट आपके सुझाव’ के तहत अपने अमूल्य सुझाव जरूर दें । बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखे जाने का भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि प्राप्त होने वाले महत्वपूर्ण सुझावों को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया जायेगा।

वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए राज्य सरकार ने 20 जनवरी 2021 तक जनता से सुझाव मांगे हैं। कोई भी व्यक्ति राजकोषीय नियोजन एवं संसाधन निदेशालय की वेबासाइट एवं मोबाइल ऐप पर अपना सुझाव दे सकता है ।

गौरतलब है कि पिछले साल भी विधानसभा का बजट सत्र चमोली जिले में गैरसैंण में ही आयोजित किया गया था और वहीं मुख्यमंत्री रावत ने उसे प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की थी ।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका