देश की खबरें | बिहार चुनावों में इस बार भी बंगाल के चंद्रकांता खादी की धूम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार का भागलपुर जिला अपने रेशम और खादी के कपड़ों की गुणवत्ता के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां के लोगों का पश्चिम बंगाल के चंद्रकांता खादी के प्रति झुकाव देखते हुए व्यापारियों ने आगामी बिहार चुनावों के लिए सामान मंगाना शुरू कर दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भागलपुर, 29 सितंबर बिहार का भागलपुर जिला अपने रेशम और खादी के कपड़ों की गुणवत्ता के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां के लोगों का पश्चिम बंगाल के चंद्रकांता खादी के प्रति झुकाव देखते हुए व्यापारियों ने आगामी बिहार चुनावों के लिए सामान मंगाना शुरू कर दिया है।

बिहार में 2015 में हुये विधानसभा चुनावों के दौरान चंद्रकांता खादी की जबरदस्त बिक्री हुयी थी, इससे व्यापारी इस बार भी आशा लगो हुए हैं।

यह भी पढ़े | Python Swallows New-Born Blue Bull: फतेहपुर में 18 फुट लंबे अजगर ने नवजात ‘नीलगाय’ को निगला, आगे हुई ये दिक्कत.

बिहार में राजनेता और उनके समर्थक बंगाल के हल्की चंद्रकांता खादी से बने धोती, कुर्ता, पायजामा, टोपी, बंडी और गमछा पहनना पसंद करते हैं।

भागलपुर, कहलगांव, मुंगेर, खगड़िया, पूर्णिया, बेगूसराय और बांका के लोगों ने चंद्रकांता खादी के कपड़े मंगाना शुरु कर दिया है।

यह भी पढ़े | 4 years of Surgical Strike: पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- देश के जाबांजों ने आतंक के अड्डों को तबाह कर दिया था लेकिन ये लोग सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे थे.

लोग बंगाली कपड़े के लिए भागलपुर खादी ग्राम उद्योग को अपना ऑर्डर दे रहे हैं।

व्यापारियों ने विभिन्न रंगों के चंद्रकांता खादी से बने बंडी का भंडारण करना शुरू कर दिया है, जो आमतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहनते हैं।

भागलपुर खादी ग्राम उद्योग के महासचिव वरुण कुमार सिंह ने पीटीआई- को बंगाल के चंद्रकांता कपड़ों से बने परिधानों की बढ़ती मांग के बारे में बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\