एजेंसी न्यूज

यह नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ेगा भी नहीं: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गये पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शनिवार को चेतावनी दी कि यह नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ेगा भी नहीं.

यह नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ेगा भी नहीं: योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी (Photo : X)

लखनऊ, 26 अप्रैल : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गये पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शनिवार को चेतावनी दी कि यह नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ेगा भी नहीं.

योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी के प्रवाह नियंत्रित करने के कार्य (चैनलाइजेशन) का निरीक्षण और पलिया में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अनुदान वितरण के बाद एक समारोह को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत में पहलगाम में भारत के पर्यटकों पर आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश के लोगों की ओर से अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की. यह भी पढ़ें : बीएसएफ डीजी ने पाक द्वारा पकड़ लिये गये जवान को वापस लाने का मुझे आश्वासन दिया : कल्याण बनर्जी

योगी ने कहा, ‘‘सभ्य समाज में आतंकवाद और अराजकता के लिए कोई जगह नहीं हो सकती. भारत सरकार का सुरक्षा, सेवा और सुशासन का मॉडल विकास, गरीब कल्‍याण और सभी की सुरक्षा पर आधारित है लेकिन अगर कोई सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्‍साहस करेगा तो कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति (जीरो टॉलरेंस) के तहत उसे उसी की ही में जवाब दिया जाएगा.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2025 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).