Rohit Sharma-Virat Kohli: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की सराहना की, कहा- इस तरह आप गौरव के साथ संन्यास लेते हैं
पाकिस्तान के महान बल्लेबाजों में से एक जावेद मियांदाद ने कहा कि दोनों दिग्गजों ने सही समय पर संन्यास लिया है. मियांदाद ने कहा, ‘‘हम उन्हें अभी टेस्ट और 50 ओवर के क्रिकेट में देखेंगे लेकिन यह उनके करियर के लिए उपयुक्त है कि उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय को गौरवान्वित किया.’’
कराची: वसीम अकरम और जावेद मियांदाद जैसे पाकिस्तानी क्रिकेट के कई दिग्गजों ने हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप में टीम की जीत के बाद संन्यास लेने का सही समय करार देते हुए भारतीय सितारों विराट कोहली और रोहित शर्मा की प्रशंसा की. भारत ने बारबाडोस में उतार-चढ़ाव भरे फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर अपना दूसरा टी20 विश्व खिताब जीता. ICC T20 World Cup 2024: भारतीय टीम ने आलोचकों को चुप कराया, जय शाह ने 125 करोड़ रु के पुरस्कार की घोषणा की
पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जहीर अब्बास ने कहा, ‘‘मैं हमेशा से रोहित की बल्लेबाजी का प्रशंसक रहा हूं और जब मैच टीवी पर आते हैं तो मैं उसे देखने की कोशिश करता हूं. कोहली की महानता सबके सामने है, उनके रिकॉर्ड खुद बोलते हैं, लेकिन रोहित के लिए मुझे खुशी है कि वह अपने देश के लिए विश्व कप जीत सके.’’
पाकिस्तान के महान बल्लेबाजों में से एक जावेद मियांदाद ने कहा कि दोनों दिग्गजों ने सही समय पर संन्यास लिया है. मियांदाद ने कहा, ‘‘हम उन्हें अभी टेस्ट और 50 ओवर के क्रिकेट में देखेंगे लेकिन यह उनके करियर के लिए उपयुक्त है कि उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय को गौरवान्वित किया.’’
महान तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने कहा कि रोहित और कोहली दोनों कठिन परिस्थितियों में भारत के लिए खड़े रहे और अपने देश के लिए मैच जीते. उन्होंने पूरे विश्व कप में जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की भी प्रशंसा की और कहा कि वह भारत के लिए बड़े मैच विजेता हैं.
राशिद लतीफ ने कहा कि भारत की सफलता की यह गाथा है कि टीम पिछले एक साल में आईसीसी प्रतियोगिताओं के तीन फाइनल में जगह बनाई. यह दर्शाता है कि उनका टीम प्रबंधन खिलाड़ियों के साथ तालमेल में है.
उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने आज जो हासिल किया है उसके लिए राहुल द्रविड़ और उनके सहयोगी स्टाफ को बहुत अधिक श्रेय देना चाहिये. उन्होंने भारतीय टीम और खिलाड़ियों का सही से मार्गदर्शन किया.’’ शाहिद अफरीदी ने कहा कि रोहित एक असाधारण कप्तान है और कोहली हमेशा बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते रहे है. उन्होंने कहा, "रोहित और कोहली दोनों ने भारत को विश्व कप खिताब दिलाने के बाद संन्यास लेकर सही काम किया है."
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2024 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

