एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | यह दूरदर्शी और देशहित वाला बजट है: भाजपा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 का बजट दूरदर्शी और देशहित में है जिससे एक मजबूत अर्थव्यवस्था की बुनियाद पड़ेगी तथा बड़े पैमाने पर रोजगार का भी सृजन होगा।

ताजा खबरें | यह दूरदर्शी और देशहित वाला बजट है: भाजपा

नयी दिल्ली, आठ फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 का बजट दूरदर्शी और देशहित में है जिससे एक मजबूत अर्थव्यवस्था की बुनियाद पड़ेगी तथा बड़े पैमाने पर रोजगार का भी सृजन होगा।

भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने लोकसभा में वर्ष 2023-24 के केंद्रीय बजट पर सामान्य चर्चा में भाग लेते यह भी कहा कि देश में हो रही रचनात्मक और अच्छी चीजों को विपक्ष को स्वीकार करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘यह दूरदर्शी और देशहित वाला बजट है...यह चुनाव की नहीं, देश की चिंता करने वाला बजट है।’’

चौधरी के अनुसार, आज भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और पूरी दुनिया की एजेंसियां भारत को लेकर सकारात्मक हैं।

उनका कहना था, ‘‘दुनिया की सारी अर्थव्यवस्था मुश्किल का सामना कर रही हैं, लेकिन भारत की स्थिति अच्छी है।’’

उन्होंन केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘आज जनधन खातों की संख्या 48 करोड़ से ज्यादा है, यह अपने आप में बड़ी बात है...आज लोगों को पता है कि मोदी जी पैसे भेजेंगे तो सीधा उनके खाते में जाएगा।’’

चौधरी ने कहा, ‘‘विपक्ष के लोग अच्छी चीजों को स्वीकार नहीं करते। यह देशहित में नहीं है। इन्हें यह आदत छोड़न पड़ेगी। अगर नहीं छोड़ेंगे तो जनता छुड़वा देगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस बजट का उद्देश्य आर्थिक वृद्धि को बरकरार रखना और आगे के लिए मजबूत नींव रखना है। इस बजट का दूरगामी असर होगा।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार केंद्र की योजनाओं का पैसा खर्च नहीं कर रही है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2023 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).