देश की खबरें | विझिंजम बंदरगाह पर तीसरा जहाज 27 नवंबर को पहुंचेगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल की राजधानी के पास स्थित विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह पर तीसरा जहाज 27 नवंबर को पहुंचेगा। बंदरगाह सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
तिरुवनंतपुरम, 17 नवंबर केरल की राजधानी के पास स्थित विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह पर तीसरा जहाज 27 नवंबर को पहुंचेगा। बंदरगाह सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया, ‘झेन हुआ 24’ नाम का जहाज बंदरगाह पर छह यार्ड क्रेन लाएगा।
एक महीने पहले ही एक भव्य समारोह के साथ इस अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह पर जहाजों की आवाजाही शुरू हुई थी।
सूत्रों ने बताया कि इस बीच, इस महीने की शुरुआत में क्रेन के साथ विझिंजम बंदरगाह पर पहुंचा दूसरा जहाज ‘झेन हुआ 29’ आज अपराह्न दो बजे तक गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह के लिए प्रस्थान करेगा।
बंदरगाह पर पहुंचने वाला पहला जहाज ‘झेन हुआ 15’ था।
विझिंजम बंदरगाह का निर्माण 7,700 करोड़ रुपये की लागत से सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत किया जा रहा है।
अडाणी समूह इसके निर्माण में निजी भागीदार है। एक बार पूर्ण रूप से चालू होने के बाद यह दुनिया के सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक बन जाएगा।
वैसे तो इस परियोजना को 2019 में ही पूरा हो जाना था, लेकिन भूमि अधिग्रहण से संबंधित मुद्दों के कारण इसमें देरी हुई।
मछुआरों ने इसका विरोध करते हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि बंदरगाह से उनकी आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2023 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

