एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | चालकों की हड़ताल का तीसरा दिनः ओडिशा सरकार ने ईंधन संकट से निपटने को टास्क फोर्स गठित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने तेल टैंकरों और माल वाहनों की समुचित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए टास्क फोर्स गठित की है।

देश की खबरें | चालकों की हड़ताल का तीसरा दिनः ओडिशा सरकार ने ईंधन संकट से निपटने को टास्क फोर्स गठित की

भुवनेश्वर, 10 जुलाई ओडिशा सरकार ने तेल टैंकरों और माल वाहनों की समुचित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए टास्क फोर्स गठित की है।

राज्य में जारी चालकों की हड़ताल के बृहस्पतिवार को तीसरे दिन में प्रवेश करने के बाद संभावित ईंधन संकट से निपटने को लेकर सरकार ने यह कदम उठाया है।

राज्य के वाणिज्य तथा परिवहन मंत्री विभूति भूषण जेना की अध्यक्षता में बुधवार रात हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।

‘उत्कल पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन’ के अध्यक्ष संजय लाठ ने कहा, ''अगर आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो अधिकांश ईंधन स्टेशनों पर आज शाम (ईंधन का) स्टॉक ख़त्म हो जाएगा।''

टास्क फोर्स में वाणिज्य और परिवहन विभाग, पुलिस, जिला प्रशासन और तेल विपणन कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि टास्क फोर्स को चौबीसों घंटे निगरानी, ​​परिवहन संबंधी चुनौतियों का त्वरित समाधान तथा पेट्रोलियम एवं अन्य महत्वपूर्ण वस्तुओं की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस को निर्देश दिया गया है कि जहां भी आवश्यकता हो, ईंधन टैंकरों और ट्रकों को आवश्यक सुरक्षा समेत पूरी सहायता प्रदान की जाए।

जेना ने कहा कि राज्य में फिलहाल ईंधन की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा, "तेल विपणन कंपनियों ने पुष्टि की है कि राज्य भर में डिपो और खुदरा दुकानों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।"

बसों समेत विभिन्न प्रकार के वाहन चालकों की हड़ताल मंगलवार सुबह से जारी है। सरकार प्रदर्शनकारियों के साथ दो दौर की बैठक कर चुकी है।

प्रदर्शनकारी सरकार से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू करने की मांग कर रहे हैं।

राज्य में ईंधन की कमी की आशंका के चलते सुबह से ही पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).