देश की खबरें | शाहीन अफरीदी के खिलाफ विकेट बचाने की बजाय रन बनाने की सोचे : गंभीर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा कि टी20 विश्व कप के पहले मैच में भारत को पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का आक्रामक ढंग से सामना करना चाहिये, न कि उसके सामने विकेट बचाने के बारे में सोचना चाहिये ।
नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा कि टी20 विश्व कप के पहले मैच में भारत को पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का आक्रामक ढंग से सामना करना चाहिये, न कि उसके सामने विकेट बचाने के बारे में सोचना चाहिये ।
भारत का सामना मेलबर्न में 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा ।
घुटने की चोट के कारण एशिया कप से बाहर रहे अफरीदी को आगामी टी20 विश्व कप में भारतीय बल्लेबाजों के लिये कड़ी चुनौती माना जा रहा है ।
गंभीर ने स्टार स्पोटर्स के कार्यक्रम ‘गेमप्लान’ में कहा ,‘‘ शाहीन अफरीदी के सामने विकेट बचाने की मत सोचो । उसके खिलाफ रन बनाने के बारे में सोचो । जब आप विकेट बचाने के लिये खेलने लगोगे तो सब कुछ बहुत छोटा हो जायेगा । बैकलिफ्ट, फुटवर्क सब । टी20 क्रिकेट में इस सोच के साथ नहीं खेला जा सकता ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे पता है कि वह खतरनाक गेंदबाज है लेकिन भारतीय बल्लेबाजों को उसके खिलाफ रन बनाने ही होंगे । भारत के पास शीर्ष तीन या चार शानदार बल्लेबाज हैं जो अफरीदी के सामने रन बना सकते हैं ।’’
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भारतीय गेंदबाजों को सलाह देते हुए कहा ,‘‘ बाबर आजम या मोहम्मद रिजवान को जगह मत दो । रिजवान पावरप्ले में काफी आक्रामक खेलता है । बाबर को समय लगता है । इनके खेल को समझकर गेंदबाजी करनी होगी ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)