मुंबई के कई इलाकों से आई गैस लीक की शिकायत, BMC ने जांच कर कहा- हालात नियंत्रण में है

बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने रविवार को कहा कि चेम्बूर, घाटकोपर और शहर में आसपास के इलाकों से कई निवासियों द्वारा गैस लीक की शिकायतें मिलने के बाद हालात नियंत्रण में है. बीएमसी आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि चेम्बूर, घाटकोपर, पवई और विक्रोली इलाके के कई निवासियों ने शनिवार देर रात गैस लीक होने का शक जताया.

गैस लीक/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई, 7 जून: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने रविवार को कहा कि चेम्बूर, घाटकोपर और शहर में आसपास के इलाकों से कई निवासियों द्वारा गैस लीक की शिकायतें मिलने के बाद हालात नियंत्रण में है. बीएमसी आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि चेम्बूर, घाटकोपर, पवई और विक्रोली इलाके के कई निवासियों ने शनिवार देर रात गैस लीक होने का शक जताया.

बीएमसी ने ट्वीट किया, "हालात नियंत्रण में हैं. सभी आवश्यक संसाधनों को भेजा गया है. इसका पता लगाया जा रहा है कि गंध कहां से आ रही है. सार्वजनिक घोषणा प्रणाली से लैस दमकल की 17 गाड़ियों को तैनात किया गया है, और अगर जरूरत पड़ी तो कार्रवाई की जाएगी." नगर निकाय ने कहा, "चेम्बूर, घाटकोपर, कांजुरमार्ग, विक्रोली और पवई इलाकों के कई निवासियों ने गंध आने की शिकायत की है और इसके स्रोत का पता लगाने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को काम में लगाया गया है."

यह भी पढ़ें: Coronavirus in India: पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 9,971 नए केस आए सामने- 287 की मौत, संक्रमितों की संख्या 2.46 लाख के पार

उसने कहा कि इन इलाकों के लोगों से कहा गया है कि वे घबराएं नहीं. हालात पर नजर रखी जा रही है. उसने कहा, "अगर किसी को गंध से दिक्कतें हो रही है तो वह अपने चेहरे पर नाक को ढकते हुए गीला तौलिया या कपड़ा रखें." शिवसेना के मंत्री आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया, "हालात नियंत्रण में हैं. मैं सभी से न घबराने का अनुरोध करता हूं. आवश्यक संसाधनों का इस्तेमाल किया गया है."

उन्होंने कहा, "मुंबई के कुछ क्षेत्रों में गंध आने के संबंध में अभी के लिए मुंबई दमकल विभाग को सतर्क कर दिया गया है. मैं सभी से घरों के भीतर रहने और न घबराने की अपील करता हूं. अपनी खिड़कियां बंद रखें."

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट